राष्ट्रपति डाक्टर रूहानी ने कहा है कि ग्यारह फ़रवरी का दिन, राष्ट्रीय उत्सव और ईरान का राष्ट्रीय दिवस है।
उन्होंने इस्लामी क्रांति की सफलता की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनता और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्यारह फ़रवरी, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ईरानी राष्ट्र की सफलता का सबसे महान दिन है। उन्होंने कहा कि 22 बहमन बराबर ग्यारह फ़रवरी का दिन वह दिन है जब ईरानी राष्ट्र ने सदैव के लिए अत्याचार और साम्राज्य का सफ़ाया कर दिया और धार्मिक लोकतंत्र के आधार पर इस्लामी व राष्ट्रीय सरकार का गठन किया।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि बाईस बहमन की रैलियों में जनता की उपस्थिति का अर्थ इस्लामी क्रांति और स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मार्ग पर अग्रसर रहना है। उनका कहना था कि यह उपस्थिति जितनी भव्य होगी, हमारे राष्ट्र के मध्य एकता और एकजुटता और अधिक मज़बूत होगी और निसंदेह ईरानी जनता पिछले वर्षों से अधिक बढ़ चढ़कर इन रैलियों में भाग लेगी।
10 फ़रवरी 2015 - 07:58
समाचार कोड: 670277
राष्ट्रपति डाक्टर रूहानी ने कहा है कि ग्यारह फ़रवरी का दिन, राष्ट्रीय उत्सव और ईरान का राष्ट्रीय दिवस है।